फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हत्याकांड का साजिशकर्ता दाताराम गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। गांव दरवाज में 12 मार्च को हुए विजय हत्याकांड के साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पूर्व पुलिस हत्यारोपी व दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार को पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दरवाह निवासी 28 वर्षीय विजय उर्फ करू 11 मार्च की शाम को चचेरे भाई रामवीर ने अपने दो साथी सुभाष और संजू के साथ सिर कुचल कर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में सिर्फ रामवीर के खिलाफ ही हत्या का मामला दर्ज कराया गया था लेकिन पुलिस जांच में मृतक के मौसेेरे भाई दाताराम की साजिश भी सामने आई थी। पुलिस ने रामवीर, सुभाष और संजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी ने दाताराम पर एक लाख की सुपारी देने की जानकारी पुलिस को दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी दाताराम को घुराई तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें