फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। गांव हेमपुरा में तीन मार्च की रात 23 वर्षीय अंजू व उसकी मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पारिवारिक विवाद में की गई इस हत्या को अंजाम देने वाला मृतका का देवर था। मंगलवार को पुलिस ने उक्त मामले में एक महिला आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नौबगाई निवासी 23 वर्षीय अंजू की शादी थाना क्षेत्र के गांव हेमपुरा निवासी सैनिक विपिन के साथ हुई थी। प्रेम प्रसंग के चलते हुई इस शादी से परिवारीजन खुश नहीं थे। उत्पीड़न से परेशान अंजू कभी मायके तो कभी ससुराल रहती थी। पुलिस में शिकायत करने के बाद पुलिस अंजू को तीन मार्च को ससुराल भेजा था। ससुरालीजनों को परेशान न करने की सख्त हिदायत दी थी लेकिन उसी रात अंजू के देवर कुलदीप ने हत्या कर दी थी। वहीं पास सो रही अंजू की मां सुखदेवी को भी मौत के घाट उतार दिया था। मामले में आरोपी देवर कुलदीप, पति विपिन सहित आठ लोगों के विरुद्ध हत्या, दहेज हत्या, दहेज उत्पीडन सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
मंगलवार को पुलिस ने उक्त मामले में वांछित चल रहे अन्य आरोपी अवनीश कुमार व महिला आरोपी धनदेवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं थाना पुलिस ने एक जानलेवा हमला के मामले में वांछित चल रहे गांव शास्त्री नगर निवासी गेंदा लाल व दंगल सिंह को पुलिस ने मंगलवार को घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें