फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वास्थ्य केंद्र सहावर पर जल्द होगी ऑपरेशन की व्यवस्था

Fri, 21 Jun 2024 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द ही ऑपरेशन की व्यवस्था शुरू होगी। इस सुविधा के होने से गर्भवती महिलाओं को आपरेशन से प्रसव की सुविधा मिलने लगेगी। जिससे महिलाओं को जिला अस्पताल तक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस सुविधा को शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा जिला अस्पताल के अलावा कासगंज, सोरोंजी और गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध थी। इसके साथ ही जिला अस्पताल, कासगंज एवं सोरोंजी स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भाशय के आपरेशन की व्यवस्था है। विभाग स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
सहावर स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं के प्रसव की तो व्यवस्था है, लेकिन जिन महिलाओं के प्रसव में आपरेशन की आवश्यकता पड़ती है। उनको स्वास्थ्य केंद्र पर यह सुविधा नहीं मिल पाती। ऐसी महिलाओं को जिला अस्पताल के लिए रेफर करना पड़ता है,। अब स्वास्थ्य विभाग इस केंद्र पर भी यह व्यवस्था लागू करने जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर ही यह सुविधाएं उपलब्ध होे जाने के बाद महिलाओं को जिला अस्पताल तक जाने से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
सहावर स्वास्थ्य केंद्र पर आपरेशन थिएटर की व्यवस्था हो गई है। जल्द ही महिला चिकित्सक की तैनाती करके आपरेशन से प्रसव की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यह व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। इससे गर्भवती महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। - डॉ. राजीव अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें