फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज पर व्यवस्था बीमार, पर्यटक लाचार...; पार्किंग से मुख्य गुंबद तक कतार

Sun, 22 Oct 2023 01:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

ताजमहल पर वीकेंड पर 30 हजार पर्यटक पहुंचे तो व्यवस्थाएं लाचार नजर आईं। गोल्फ कार्ट नहीं मिलने से घंटों इंतजार करना पड़ा। इतना ही नहीं स्मारक में भी व्यवस्थाएं चरमरा गईं। 
 
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहब्बत की जिस नजर की एक झलक पाने के लिए दुनियाभर से पर्यटक खिंचे चले आते हैं, उसके आंगन में व्यवस्थाएं बीमार हैं। पर्यटक लाचार दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को 30 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे तो इंतजाम ध्वस्त हो गए। मुख्य गुंबद से लेकर पार्किंग तक दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। गोल्फ कार्ट कम पड़ गईं। 25 हजार पर्यटकों को पैदल सफर करना पड़ा।

विज्ञापन


ताजमहज पर 40 गोल्फ कार्ट हैं। एक गोल्फ कार्ट में 8 से 10 पर्यटक बैठ पाते हैं। 20 गोल्फ कार्ट पश्चिमी गेट पार्किंग से नीम तिराहा तक और 20 शिल्पग्राम से पूर्वी गेट तक संचालित हैं। प्रतिदिन करीब 466 चक्कर के हिसाब से औसतन पांच हजार पर्यटक ही 40 गोल्फ कार्ट में स्मारक जाते हैं। औसतन रोज 20 हजार पर्यटक आते हैं। वीकेंड में शनिवार और रविवार को संख्या 30 हजार से अधिक रहती है। शनिवार को 30426 पर्यटक पहुंचे। 25 हजार पर्यटकों को गोल्फ कार्ट उपलब्ध नहीं हो सकीं। जिस वजह से शिल्पग्राम में सुबह 7 बजे से गोल्फ कार्ट के इंतजार में पर्यटकों की कतार लगी रही। फिर भी 25 हजार पर्यटकों को आधा किमी पैदल चलना पड़ा। रास्ते में लपकों और फर्जी गाइडों ने परेशान किया। पर्यटक लाचार नजर आए।

ये भी पढ़ें - UP: यूपी पुलिस की वो महिला सिपाही, जिसने फिल्मी दुनिया के लिए छोड़ दी थी नौकरी; अब है इस हाल में
विज्ञापन


मुख्य मकबरा पर लंबी कतार
शिल्पग्राम पार्किंग, पश्चिमी गेट पार्किंग और स्मारक के प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य गुंबद तक शनिवार को पर्यटकों की लंबी कतार लगी रहीं। मुख्य गुंबद पर पर्यटकों व्यवस्थित करने के लिए बैरीकेडिंग लगानी पड़ी। शाही मस्जिद, महताब बाग और मेहमान खाना की तरफ रेलिंग जर्जर हैं। भीड़ अधिक होने के कारण पर्यटकों पर नियंत्रण नहीं हो सका। रेलिंग पर पर्यटक जान जोखिम में डालकर फोटोशूट कराते रहे। सुरक्षा व निगरानी के लिए तैनात एएसआई और सीआईएसएफ कर्मचारी भी लापरवाह नजर आए।

ये भी पढ़ें - सिपाही प्रियंका की कहानी: पहले सस्पेंड फिर इस्तीफा; सेवा में वापसी हुई पर 48 घंटे में ही गई नौकरी, जानें वजह
विज्ञापन


बैरीकेडिंग का टूट पोल
सेंट्रल टैंक के पास बने पाथवे की तरफ बैरीकेडिंग के लिए लोहे के पाइप लगे हुए हैं। शनिवार को एक पाइप टूट गया। जिसे लकड़ी की खपच्ची लगाकर खड़ा किया। मेहमानखाने की तरफ से लौटते समय शौचालय की तरफ जाने वाली सीढ़ियों से एक महिला पर्यटक फिसल गई। लकड़ी की सीढ़ियां हिल रही हैं। कोई हादसा हो सकता है।

खोला जा रहा है टेंडर
आगरा विकास प्राधिकरण की सचिव गरिमा सिंह ने बताया कि ताजमहल पर पर्यटकों के लिए 72 नई गोल्फ कार्ट के लिए टेंडर हो चुका है। टेक्नीकल बिड खुल चुकी है। 30 अक्तूबर तक प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें