फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अर्पित ने फतह की 18 हजार फुट ऊंची काला पत्थर चोटी, माइनस 30 डिग्री सेल्सियस पर भी हौसला रहा कायम

Mon, 16 Jan 2023 07:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के अर्पित अग्रवाल ने 18,519 फुट ऊंची काला पत्थर चोटी फतह की है। माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान और 60 प्रतिशत ऑक्सीजन भी उनके हौसलों को कम नहीं कर सकी। वह जो ध्येय लेकर घर से निकले थे उसमें कामयाब रहे।
विज्ञापन
काला पत्थर पर अर्पित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर के कावेरी कुंज निवासी अर्पित अग्रवाल काला पत्थर चोटी को फतह की है। वह अपने घर लौटे तो लोगों ने उनका स्वागत किया। परिवार में खुशी का माहौल है। अर्पित ने बताया कि वह 31 दिसंबर 2022 को वह 17,600 फुट ऊंचे माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचे थे। एक जनवरी को सुबह 10 बजे काला पत्थर के लिए चढ़ाई शुरू की। 60 प्रतिशत ऑक्सीजन और माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान से जूझते हुए 12 दिन में वह काला पत्थर की 18,519 फीट ऊंची चोटी पर पहुंचे। उनके साथ जयपुर के साथी मिलिंद डूडी सहित 16 लोगों का दल भी था। 

टीसीएस में हैं प्रोडक्ट मैनेजर 

काला पत्थर चोटी को फतह करने वाले 29 साल के अर्पित अग्रवाल पेशे से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) दिल्ली में प्रोडक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आगरा के सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज से इंटर पास किया था। इसके बार मैकेनिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके साथ ही मास्टर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (एमबीए) में डिग्री हासिल की। 

विज्ञापन


अर्पित के पिता और फर्नीचर व्यवसायी संजीव अग्रवाल और गृहिणी मां मधु अग्रवाल ने बताया कि बचपन से ही अमित में कुछ कर गुजरने की तमन्ना रही है। सन 2014 में वह सांस्कृतिक प्रशिक्षुता (कल्चरल इंटर्नशिप) के तहत चीन की शंघाई यूनिवर्सिटी में पढ़ाने गए थे। वहां उनके भारतीय साथियों से उन्हें पहाड़ों पर चढ़ाई का शौक पैदा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें