फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सेना भर्ती रैली 15 फरवरी से, 1.12 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, गाइडलाइन जारी

Fri, 12 Feb 2021 10:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में आनंद कॉलेज के मैदान में 15 फरवरी से आठ मार्च तक चलने वाली सेना भर्ती रैली में अभ्यर्थियों को हैंड सैनिटाइजर, मास्क और दस्ताने अनिवार्य रूप से रखने होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को रैली से 48 घंटे के भीतर का कोविड मुक्त प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 15 फरवरी से सेना भर्ती रैली शुरू हो रही है, जो आठ मार्च तक चलेगी। आगरा दिल्ली बाईपास कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में भर्ती केंद्र बनाया है। सेना भर्ती रैली में आगरा और अलीगढ़ मंडल के छह जिलों के करीब 1.12 लाख युवा शामिल होंगे। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

विज्ञापन

 
सेना भर्ती रैली में वे सभी पंजीकृत अभ्यर्थी भाग लेने जा रहे हैं, जिन्हें प्रवेश पत्र जारी किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को कोरोना की गाइडलाइन के मुताबिक मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर साथ रखना होगा। इस रैली के लिए सेना भर्ती कार्यालय, आगरा से 1.12 लाख युवाओं को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसमें छह जिलों के अभ्यर्थी, जिसमें कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, अलीगढ़, आगरा और मथुरा जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

सेना भर्ती रैली तिथिवार एक नजर
- 15 फरवरी, पटियाली, कासगंज
- 15 फरवरी, कासगंज, कासगंज
- 16 फरवरी, सहावर, कासगंज,
- 16 फरवरी, सासनी, हाथरस
- 16 फरवरी, सिकंदराराऊ, हाथरस
- 17 फरवरी, सादाबाद, हाथरस
- 18 फरवरी, हाथरस, हाथरस
- 18 फरवरी, जसराना, फीरोजाबाद
- 19 फरवरी, शिकोहाबाद, फीरोजाबाद
- 20 फरवरी, फीरोजाबाद, फीरोजाबाद
- 20 फरवरी, टूंडला, फीरोजाबाद
- 21 फरवरी, इगलास, अलीगढ़,
- 22 फरवरी, कोल, अलीगढ़
- 23 फरवरी, खैर, अलीगढ
- 24 फरवरी, गभाना, अलीगढ़
- 25 फरवरी, अतरौली, अलीगढ़
- 26 फरवरी, एत्मादपुर, आगरा
- 26 फरवरी, गोवर्धन, मथुरा
- 27 फरवरी, मांट, मथुरा
- 28 फरवरी, छाता, मथुरा
- एक मार्च, मथुरा, मथुरा
- दो मार्च, महावन, मथुरा
- तीन मार्च, खेरागढ़, आगरा
- तीन मार्च, बाह, आगरा
- चार मार्च, फतेहबाद, आगरा
- पांच मार्च, सदर, आगरा
- छह मार्च, किरावली, आगरा

विज्ञापन

बाह के युवा बहा रहे पसीना 
आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 15 फरवरी से 8 मार्च तक भारतीय सेना के लिए जीडी सैनिक, ट्रेडमैन, क्लर्क/स्टोर कीपर एवं टेक्निकल पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी। देश को करीब 22 सैनिक देने वाले आगरा के बाह क्षेत्र के युवा सेना की भर्ती की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। 

जरार के मंडी मैदान को आसपास के करीब 20 गांवों की यूथ बिग्रेड ने गोलाई वाले ट्रैक में बदला है। यहां पर सुबह शाम करीब 600 युवक भर्ती होने के जुनून में दौड़ लगा रहे है। वॉलीबाल के राष्ट्रीय कोच रहे क्वारी के रमेश सिंह भदौरिया उनका हौसला बढ़ाने रहे है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें