फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: जैद का मुख्तार से क्या है कनेक्शन, जांच में खुलेगा राज; फंस सकते हैं पुलिसकर्मी

Sat, 31 May 2025 07:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध विदेशी हथियार मामले के आरोपी मोहम्मद जैद के माफिया मुख्तार से कनेक्शन की जांच शुरू हो गई है। इस मामले में कई पुलिसकर्मी भी फंस सकते हैं। 
 
विज्ञापन
मोहम्मद जैद खान और मोहम्मद अरशद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध विदेशी हथियार मामले के आरोपी मोहम्मद जैद के पिता शेर खान के मऊ के बाहुबली मुख्तार अंसारी से रिश्ते थे। खुफिया एजेंसियां भी एसटीएफ की जांच के मामले में सक्रिय हो गई हैं। शस्त्र लाइसेंस के फर्जीवाड़े में पुलिसकर्मी भी फंस सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: हथियार जब्त नहीं...गिरफ्तारी करने में भी डर रही एसटीएफ और पुलिस; उठ रहे ये सवाल




 

सवाल उठ रहा है कि जब मोहम्मद जैद के खिलाफ कई संगीन केस दर्ज थे। इसके बावजूद उनका शस्त्र लाइसेंस कैसे बन गया। शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण भी होता रहा। पुलिस ने कभी किसी केस का जिक्र क्यों नहीं किया। एसटीएफ कार्यालय में पूछताछ में जैद ने उन्हें बताया कि उनका लाइसेंस वर्ष 2003 में बना था।

ये भी पढ़ें -   UP: सड़क पर संबंध बनाने वाले नेता के बाद...भाजपा की महिला नेता का अय्याश बेटा, मां ने साधी चुप्पी; विपक्ष मुखर


 
विज्ञापन

एसटीएफ के अनुसार आरोपी जैद ने अपना शस्त्र लाइसेंस गुरुग्राम (हरियाणा) ट्रांसफर करा लिया था। मुकदमे में नामजद अरशद उसका भाई है। वह नेशनल शूटर है। उसके नाम पांच शस्त्र लाइसेंस थे। शूटरों को प्रति वर्ष हजारों कारतूस मिलते हैं। इन्हें कहां खपाया जा रहा था। खुफिया एजेंसियां भी अब जानकारी जुटा रही है। विदेशी हथियार रखने वाले लोगों से भी गिरोह के सदस्यों के संबंध बताए गए हैं। एसटीएफ शक के दायरे में आने वाले सभी लोगों से पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें -   UP: पति की मौत के बाद जमीन नाम कराने के लिए गिरवीं रखने पड़े गहने, कानूनगो ने मांगी रिश्वत; रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें