फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राधे-राधे चंदा चोरों को सबक सिखा दे’: यूपी चुनाव में होगा कांग्रेस का नारा, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई रणनीति

Sat, 21 Nov 2026 09:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में आयोजित कांग्रेस के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने जमकर निशाना साधा। भाजपा के 'राधे-राधे कमल खिला दे' के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि अब मथुरा लूटने की बारी है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने शनिवार को आगरा से विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। रोहता नहर चौराहे पर आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये मंदिर-मस्जिद की राजनीति करते हैं। चंदा चोरी की घटना किसी से छिपी नहीं है। काशी, अयोध्या के बाद अब मथुरा में भी लूट करना चाहते हैं। इसलिए राधे-राधे कमल खिला दे का नारा दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये सरकार आगरा का पेठा, फिरोजाबाद के चूड़ी उद्योग को बंद करने में लगी है। यहां चीन की चूड़ियां बिक रही हैं। मैनपुरी के किसान परेशान हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। कांग्रेस ‘राधे-राधे चंदा चोरों को सबक सिखा दे’ का नारा लेकर जनता के बीच जाएगी। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में श्रमिकों को बंधुआ मजदूर बना दिया है। कारखानों में 12-15 घंटे कार्य करने को मजबूर किया जा रहा है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में 27 हजार सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए, इससे शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। शिक्षा महंगी हो गई है। प्रदेश में एनकाउंटर के नाम पर ब्राह्मणों, दलितों और मुस्लिमों की हत्या की जा रही है। राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि भाजपा राज में युवा, किसान, महिलाएं सभी परेशान है, इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, प्रदीप माथुर, मनोज जैन बोहरा, डॉ. मधुरिमा शर्मा, नम्रता दान, गीता शाक्य, राम टंडन, देवेंद्र शर्मा, शानू खान आदि मौजूद रहे।

मंच पर भिड़े कांग्रेसी
मंडलीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कई कार्यकर्ता मंच पर चढ़ने लगे। इस पर उनमें तकरार भी हुई। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह और मुकेश डागुर के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वरिष्ठ नेताओं ने दोनों को शांत कराया।

आप की बृज क्षेत्र अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल
आम आदमी पार्टी की बृज क्षेत्र अध्यक्ष डाॅ. हृदेश चौधरी ने शनिवार को मंडलीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनके अलावा अन्य दलों के भी कार्यकर्ता शामिल हुए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें