फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिताः मेहंदी लगाकर दिया समाज में कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश

Tue, 27 Aug 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अपराजिता के तहत जसराना के प्रेमी माधव में आयोजित की गई प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत सोमवार को जसराना के प्रेमी माधव इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इसके माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर चोट की। साथ ही नारी गरिमा की शपथ ली।  
विज्ञापन


मेहंदी प्रतियोगिता में 35 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने शील्ड देकर अंजली यादव, शिवानी यादव, विनीता को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक प्रवीण शास्त्री ने कहा कि हमें खुद आत्मचिंतन करना होगा। समाज में मौजूद असामाजिक तत्वों से डटकर मुकाबले करते हुए समाज में जागरूकता लाने का कार्य करें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

छात्राओं ने शपथ पत्र भरते हुए समाज में जागरूकता लाने की बात कही। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने आभार जताया। मेंहदी प्रतियोगिता में विद्यालय के अध्यापक श्यामपाल सिंह, मानपाल सिंह, अशोक कुमार के साथ साधना, संध्या, कामिनी, कल्पना, राधा, रश्मी, रुजना आदि छात्राओं का काम सराहनीय रहा। 

कक्षा 12 की छात्रा अंजली यादव ने कन्या भ्रूण हत्या पर डिजायन उकेरी एवं कक्षा दस की शिवानी यादव ने आग के पास खड़ी बालिका को बनाया। शिवानी ने मेहंदी से दहेज को लेकर जलाई जा रही लड़की को मेहंदी के चित्र में दर्शाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें