फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिताः पूर्व रणजी खिलाड़ियों ने दिए महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को जीत के मंत्र

Mon, 01 Jul 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आरबीएस मैदान पर खिलाड़ियों को जीत के मंत्र देते पूर्व रणजी खिलाड़ी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरबीएस इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को अपराजिता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला क्रिकेटर्स को खेल बारीकियां सिखाई गईं। पूर्व रणजी खिलाड़ियों ने बताया कि अंतिम ओवरों में उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों का सामना कैसे करें और अपने चेहरे पर मुस्कुराहट रखकर मैच कैसे जीता जा सकता है। 
विज्ञापन


पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर ने महिला क्रिकेटर्स को अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के बारे में बताया। इनके अलावा आरबीएस की क्रिकेट टीम के कोच चंद्रशेखर शर्मा ने महिला क्रिकेटर्स को अपराजिता बनने के गुण बताए। 

कोच मनोज कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक महिला के चेहरे पर मुस्कान लाने का बीड़ा, जो अमर उजाला ने उठाया है, वह निश्चित रूप से सराहनीय कदम है। इससे महिलाओं, खासतौर पर युवतियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। क्रिकेट विशेषज्ञ बल्देव भटनागर ने अपराजिता कार्यक्रम को पूरे देश की युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी सीनियर महिला टीम की सदस्य तनु काला ने कहा कि अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम ने हमें काफी ऊर्जा दी है। हमें इस बात का अहसास कराया कि विपरीत परिस्थितियों का किस तरह से चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ सामना करना चाहिए। भविष्य में मैदान में होने वाले किसी भी मैच में हम अपराजिता की तरह की विपक्षी टीम का सामना करेंगे। 

यूपी टी-20 सीनियर टीम सदस्य मृदुलता ने कहा कि अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम ने हमें सिखाया है कि किस तरह से मुस्कुराते हुए विपरीत परिस्थितियों का सामना करना है। इस कार्यक्रम से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है।

मेरी नजर में अमर उजाला का यह एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक मिशन है। इस मिशन से एक दिन हरेक युवती के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखाई देगी। नारी सशक्तिकरण की दिशा में अमर उजाला की पहल सराहनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें