22एमएनपी-21-विकास भवन के सभागार में आर्थिक गणना के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करते सीएससी संचालक
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में चल रही सातवीं आर्थिक गणना के लिए बुधवार को विकास भवन के आंबेडकर सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गणना के संबंध में विभिन्न जानकारियों दी गईं। मुख्य फोकस मोबाइल एप के माध्यम से गणना पर रहा।
कार्यशाला की शुरुआत जिला विकास अधिकारी प्रवीन कुमार राय ने की। उन्होंने कहा कि जिले में 578 पर्यवेक्षक और 1889 गणनाकारों को यह कार्य 31 मार्च 2020 तक पूर्ण करना है। इसके लिए दो सौ सीएससी संचालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डीएसटीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि इस बार मोबाइल एप के माध्यम से आर्थिक गणना की जा रही है, ताकि कार्य जल्दी व सटीक हो सके। सीएससी के वरिष्ठ अधिकारी पीयूष श्रीवास्तव और जिला प्रबंधक रजत मिश्रा ने सभी गणनाकारों और पर्यवेक्षकों को मोबाइल एप पर प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी। अभी तक करीब 30 हजार सर्वे गणनाकारों द्वारा किए जा चुके हैं। कार्यशाला में अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सीएसी संचालक अधिक से अधिक बिजी बिल जमा करें। बीते माह दो करोड़ से अधिक का बिल जमा करने पर उन्होंने बधाई दी। डीएसटीओ मुनीष कुमार, जिला समन्वयक शिशुपाल सिंह, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।