फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: बेटी है तो कल है...दिया संदेश, प्रतियोगिताएं भी संपन्न

Wed, 14 Aug 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
जेसीआई मथुरा पंखुरी की सदस्याएं अपराजिता के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के अंतर्गत जेसीआई मथुरा पंखुड़ी द्वारा सावन माह में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जेसीआई मथुरा पंखुड़ी की सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। रिचा, मेघा, प्रीति, रूबी, नेहा, दीवानगी, सिल्की, रश्मि, पद्मा आदि शामिल रहीं। जिन्होंने ब्रज की संस्कृति के अनुरूप नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही साथ बच्चे भी पीछे नहीं रहे।

बच्चों ने बेटी है तो कल है नामक नाटक आयोजित किया। जिसमें काफी बच्चों ने प्रतिभागिता की और आज के समाज की सच्चाई को सभी के समक्ष बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न प्रकार के गेम्स के ही साथ क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें रिचा अग्रवाल ने विजय हासिल की। बेटी है तो कल है प्रस्तुति में स्तुति सौम्या वालिया इशिता के प्रतिभागिता की। अध्यक्षता रुबी गुप्ता द्वारा की गई एवं कार्यक्रम का संचालन सचिव कंचन अग्रवाल द्वारा किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें