फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: बहनों ने बनाई तिरंगा राखी, भारतमाता के साथ दिखा भाई के लिए प्यार

Thu, 15 Aug 2019 04:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पं.मुरारी लाल इंटर कालेज में छात्राओं ने बनाई तिरंगा राखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के अंतर्गत पंड़ित मुरारीलाल इंटर कॉलेज में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाईयों की कलाई के लिए आकर्षक राखी बनाईं। रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन है, इसलिए तिरंगा की राखियां छात्राओं ने अपने भाई की कलाई के लिए बनाईं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर लिया। इस प्रतियोगिताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ा। इसलिए हर बहन ने भाई की कलाई के लिए आकर्षक डिजाइन बनाई। तिरंगा राखी पूरी प्रतियोगिता में छाई रही। इस प्रतियोगिता का भाई के साथ छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से जोड़ दिया।

किसी ने भाई की कलाई तो किसी ने भारत माता के लिए राखी तैयार की। निर्णायक मंडल ने विजेताओं का चयन  विभिन्न बिंदुओं के आधार पर किया। प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रथम नेहा कुशवाह ने पाया।
विज्ञापन


द्वितीय स्थान पर सुरभि रहीं। तीसरे स्थान पर रोहिणी कुमारी रहीं। इस दौरान पूर्णिमा गर्ग, तारणी भारद्वाज, उमा उपाध्याय, निधि गौतम, मोहिता शर्मा, सोनम जैन, तरुणिका गौड़, अंजु, गुंजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अपराजिता मुहिम है बेहतर
पंडित मुरारीलाल इंटर कालेज केडायरेक्टर मनोज गर्ग ने कहा कि अमर उजाला द्वारा चलाई जा रही अपराजिता मुहिम बहुत बेहतर है। छात्राओं ने राखी प्रतियोगिता में आकर्षक राखियां बनाई। इसे कई छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से जोड़ दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें