महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज का त्यौहार
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कला कुंज कॉलोनी की महिलाओं ने संयुक्त रूप से हरियाली तीज का त्यौहार मनाया। इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं को आयोजन हुआ।
हरियाली तीज कार्यक्रम में मंदिर की घंटी, आरती की थाली, नदी किनारे सूरज की लाली, जिंदगी लाए खुशियों की बहार, मुबारक हो सबको तीज का त्योहार आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कलाकुंज की महिलाओं और सखियों ने शृंगार करके हरे रंग के परिधान पहनकर हर्षोल्लास से तीज का त्यौहार मनाया। रिमझिम फुहार सावन की मल्हार, चटपटी चाट बरसाती दिखाओ जी के साथ रंगारंग कार्यक्रम हुए।
इस अवसर पर श्रेया ने बच्चों को डांस की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कुमकुम गर्ग, पूनम मित्तल, दीपा गोला, रितिका, अंजना गौरी, वीणा अग्रवाल आदि महिलाएं उपस्थित रही।