आगरा में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत भारत विकास परिषद (भाविप) एकलव्य शाखा ने रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। 25 यूनिट रक्तदान किया गया।
शिविर सुबह दस बजे से चार बजे तक लगाया गया। इसमें एकत्रित रक्त एनीमिक गर्भवती महिलाओं के प्रसव, कैंसर रोगी, रक्त की कमी से जूझ रहीं महिलाओं के इलाज में उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार गुप्ता, प्रशांत मिश्र और मुकेश सक्सेना थे। संचालन संस्था के सचिव चंद्रवीर सिंह और कोषाध्यक्ष राहुल पोरवाल ने किया।
संस्था अध्यक्ष पवन सिंह, अतुल शर्मा, लक्ष्मीकांत गुप्ता, डॉ. विश्वकांत गुप्ता, विजय अग्रवाल, ऋषि शिवहरे, कपिल खुशलानी, राजन पीआर, माया सिंह, दीपशिखा गुप्ता, रजनी गुप्ता, प्रियंका पोरवाल, शिखा मिश्रा आदि ने रक्तदान किया।