अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत अमरदीप स्कूल में हुआ बालिका स्वास्थ्य पर सेमीनार
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत मंगलवार को अमरदीप स्कूल में बालिका स्वास्थ्य विषय पर सेमीनार का आयोजन हुआ। इसमें ओम हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम अग्रवाल ने छात्राओं को स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए। छात्राओं ने भी डाक्टर से स्वास्थ्य समस्याओं लेकर सवाल पूछे।
डॉ. पूनम अग्रवाल ने कहा कि 12 से 18 साल की उम्र ऐसी होती है, जिसमें बालिकाएं सबसे ज्यादा तनाव में रहती हैं। तनाव कई परेशानियों का कारण है। हमें तीन बड़े व तीन छोटे आहार दिन में लेने चाहिए।
कहा कि शरीर भी इंजन की तरह कार्य करता है, इसलिए इसमें ईंधन के तौर पर प्रोटीन भी भरपूर मिलना चाहिए। दोपहर के भोजन में दाल खानी चाहिए। हरी सब्जियों का भरपूर इस्तेमाल करें।
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत अमरदीप स्कूल में सेमीनार में उपस्थित बालिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. पूनम ने रुबेला इंजेक्शन के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि माहवारी को लेकर छात्राएं बिल्कुल संकोच न करें। हाईजीन के तौर पर सेनेटरी नेपकिन का इस्तेमाल करें। बताया कि छात्राओं को आंखों का परीक्षण कराते रहना चाहिए। सोते समय दांतों की सफाई करें। इस दौरान छात्राओं ने भी सवाल भी पूछे।
डायरेक्टर अनुपम शर्मा ने चिकित्सक का आभार जताया। प्रधानाचार्य साधना सिंह, दीपिका गुप्ता, गुंजन शर्मा, स्नेहलता गुप्ता, मिथलेश चौहान, जूली शर्मा, पूनम शर्मा, विभा चतुर्वेदी, सीमा अग्रवाल, अंकिता जैन, शिक्षा जैन आदि उपस्थित रहीं।