फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: पुलिस ने छात्राओं को पढ़ाया सोशल मीडिया का पाठ

Mon, 02 Sep 2019 02:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को जानकारी देते क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज खेरिया पटीकरा जसराना में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला में पुलिस ने अधिकारी ने छात्राओं से सोशल मीडिया का प्रयोग संभलकर करने की सलाह दी। 
विज्ञापन


पुलिस की पाठशाला में क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह ने कहा कि आज के दौर में जहां सोशल मीडिया लोगों के लिए बेहतर साबित हो रहा है, वहीं इसका दुरुपयोग भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राएं सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। 

इस दौरान छात्राओं ने सुरक्षा और कानून संबंधी पुलिस अधिकारी से सवाल भी पूछे। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सवालों के जवाब देते हुए कहा कि छात्राएं डरें नहीं, पुलिस को फोन कर सूचना दें। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल जौहरी एवं उप प्रधानाचार्य जगदीश सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें