फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: हरियाली तीज पर हथेली पर बिखेरे 'कला के रंग'

Sat, 03 Aug 2019 07:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अपराजिता अभियान के तहत हुई मेहंदी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत हरियाली तीज पर श्री श्यामादेवी इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें इंटर में खुशबू, कक्षा 11 में वर्षा, हाईस्कूल में वैशाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।   
विज्ञापन


हिमायूंपुर स्थित श्री श्यामादेवी इंटर कॉलेज में छात्राओं ने अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचाई। इंटर मीडिएट की छात्राओं की मेहंदी को देखने के बाद खुशबू प्रथम रहीं। कक्षा 11 की छात्राओं में वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल की छात्राओं में वैशाली अव्वल रहीं। 

प्रबंधक मुकेश शर्मा ने हरियाली तीज महोत्सव के महत्व की जानकारी दी। छात्राओं के प्रयास को सराहा। प्रधानाचार्य विनय शर्मा, शिक्षिका अंजली अग्रवाल, पूनम शर्मा, रीमा शर्मा, पूनम राठौर, गीता शर्मा, शिवानी, माधुरी, तनु, दिव्या ठाकुर, अंजली, रौनक, मुस्कान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें