फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चुनाव ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Sun, 05 May 2024 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
विज्ञापन

-डीएम एसपी ने पुलिस लाइन में मतदान कार्मिकों की बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव 7 मई को संपन्न होना है। मतदान ड्यूटी में लगे सभी कार्मिक बाहर से आए फोर्स के साथ डीएम और एसपी ने रविवार को पुलिस लाइन में बैठक की। इसमें स्पष्ट कर दिया कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। जिसको जहां ड्यूटी करनी है, वहां मौजूद रह कर कर्तव्य निर्वहन करना होगा। मतदान केंद्र की सुरक्षा पैरामिलिट्री व तैनात अन्य पुलिस बल के जिम्मे है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कृष्ण ने कहा कि सभी कर्मचारी अपनी-अपनी निर्धारित बसों में टोलीबार बैठ कर यात्रा करेंगे। ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि का अनुशासन बनाएं रखें। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का हर हाल में पालन करें। एसपी विनोद कुमार ने बाहर से आई फोर्स, पैरामिलिट्री आदि को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है। कहीं पर किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। सभी अपने अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं। यदि बूथ पर किसी भी तरह की गड़बड़ नजर आए तो तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दें। सभी को समय से नवीन मंडी पहुंच कर अपने अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें