फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमिका संग पकड़ा गया पति, पुलिस से पत्नी बोली- डंडे मारो चार, भूल जाए प्यार-व्यार

Fri, 13 Sep 2019 05:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में एंटी रोमियो दल ने शुक्रवार को नुमाइश के पास संदिग्ध स्थिति में बैठे युवक और युवती को पकड़ लिया। पूछताछ में पहले तो एक-दूसरे को पति-पत्नी बताते रहे, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की तो उनके रिश्ते की पोल खुल गई। 
विज्ञापन


एंटी रोमियो की इंचार्ज मधु यादव दल के साथ नुमाइश परिसर के पास संदिग्धों पर निगरानी कर रही थी। तभी काली माता मंदिर के सामने बरगद के पेड़ के पीछे शादीशुदा जोड़ा बैठा दिखाई दिया। एंटी रोमियो की इंचार्ज ने जाकर दोनों से पूछताछ की। 

पहले तो युवक-युवती खुद को पति-पत्नी बताने लगे। शक होने पर मधु यादव ने जब घरवालों से बात कराने को कहा तो दोनों सकपका गए। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि महिला उसके घर के पास रहती है, उसका पति अलीगढ़ में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बोली- डंडे मारो चार

इस बीच सूचना पाकर कोबरा मोबाइल पर तैनात एसआई कल्याणी भी पहुंच गईं। उन्होंने महिला के पति को फोन कर जानकारी दी। वहीं युवक की पत्नी को भी सारी सच्चाई बताई। फोन पर स्पीकर ऑन कर जब बात कराई तो पत्नी ने युवक को जमकर खरी-खोटी सुनाईं। 

युवक की पत्नी ने एंटी रोमियो की इंचार्ज से कहा कि दो डंडा मेरी तरह से और चार अपनी तरफ से जरूर मारना। महिला के पति ने भी उसे फटकार लगाई। फिलहाल पुलिस टीम ने दोनों को दोबारा से ऐसी गलती न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें