फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश कर दो छात्राओं को लेकर अजमेर से मथुरा पहुंची महिला, होश आने पर सामने आई सच्चाई

Fri, 13 Sep 2019 04:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : GoPetition.com
विज्ञापन
अजमेर की दो छात्राओं को एक महिला ने नशीला लड्डू खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों को बस से मथुरा ले आई। यहां छात्राओं को होश आने पर महिला फरार हो गई। एक महिला रेल कर्मी की मदद से दोनों छात्राओं ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


छात्राओं में एक लड़की अजमेर के आरएसएस के पदाधिकारी भतीजी है। उसकी उम्र 14 साल है। वो हाईस्कूल की छात्रा है। छात्रा की मानें तो अजमेर में गुरुवार सुबह दोनों को स्कूल के पास एक महिला ने झांसे में लेकर नशीला लड्डू खिलाया था। इसके बाद वो दोनों बेहोश हो गईं। 

शुक्रवार की सुबह जब छात्राओं की बेहोशी टूटी तो उन्होंने खुद को मथुरा बस स्टैंड पर पाया। उन्होंने जब महिला से इस बारे में पूछा तो वो बहाना बनाकर वहां से चली गई। राह गुजरती एक महिला रेल कर्मी से दोनों छात्राओं ने मोबाइल फोन मांग कर अपने परिजनों से बात की। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों के कहने पर महिला रेलकर्मी छात्राओं को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंची। उधर, रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ व जीआरपी पहुंच गई। इसके बाद दोनों छात्राओं को आरपीएफ थाने ले गई। वहां आरएसएस के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। 

आरएसएस के कार्यकर्ता छात्राओं से जानकारी जुटा रहे हैं। फोन पर हुई बातचीत में परिवारजनों ने बताया कि दोनों छात्राओं की गुमशुदगी रिपोर्ट अजमेर में दर्ज कराई गई है। वो अजमेर पुलिस के साथ मथुरा लेकर आ रहे हैं। रात तक मथुरा पहुंच जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें