फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला असर: स्कूल-कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वायड के साथ ईगल मोबाइल भी तैनात

Wed, 04 Dec 2019 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कॉलेज के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में स्कूलों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वायड के चेकिंग न करने की खबर अमर उजाला माई सिटी में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर मंगलवार को पुलिस हरकत में आई। 
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने खबर को गंभीरता से लेते हुए स्कूल-कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वायड के साथ ईगल मोबाइल को भी तैनात कर दिया। यूपी-100 की टीम ने स्कूलों में जाकर छात्राओं को महिला पॉवर लाइन 1090, चिल्ड्रन हेल्पलाइन 1098 और यूपी 100 के बारे में जानकारी भी दी।

पुलिस की टीमों ने आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज, आवास विकास, होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय बालूगंज में चेकिंग की। कॉलेज के आसपास घूम रहे युवकों से पूछताछ की। देहात में भी इसी तरह चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्वायड को भेजनी होगी सेल्फी

कॉलेज के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने व्यवस्था की है कि एंटी रोमियो स्क्वायड चेकिंग के दौरान स्कूल-कॉलेज के बाहर सेल्फी लेकर अपने इंचार्ज को भेजे। इससे पता चलेगा कि कौन ड्यूटी पर मुस्तैद है और कौन नहीं। एंटी रोमियो के एक स्क्वायड में एक दरोगा, दो महिला सिपाही और दो पुरुष सिपाही हैं।

एसपी क्राइम को दी निगरानी की जिम्मेदारी

एसएसपी ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड की निगरानी की जिम्मेदारी एसपी क्राइम की है। उन्हें निर्देश दिए हैं कि वह लगातार निगरानी करें। सिर्फ चेकिंग ही न करें, बल्कि कार्रवाई का ब्योरा भी रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें