उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में प्रेम विवाह पर दो परिवार को पंचायत ने ऐसा तुगलकी फरमान सुनाया, जिसे जानकर पीड़ितों के आंसू छलक आए। युवक-युवती के प्रेम विवाह करने पर मोहल्ले के लोगों पंचायत कर दोनों परिवारों का बहिष्कार कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
बेवर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में करीब एक माह पूर्व एक युवक ने मोहल्ले की ही रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया। जानकारी होने के बाद मोहल्ले के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन दोनों परिवार के लोगों ने आपसी सहमति से प्रेमी युगल को स्वीकार कर लिया।
युवक-युवती के परिजनों ने मोहल्ले के लोगों की किसी भी बात पर गौर नहीं किया। प्रेम विवाह के बाद युवक-युवती से खुशी से जीवन यापन करने लगी। समाज में जहर की तरह घुली रूढ़िवादी सोच को दो प्यार करने वालों की खुशी बर्दाश्त नहीं हुई।