फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी प्लास्टिक अभियान : गीले-सूखे कचरे में लापरवाही पर लगेगा जुर्माना, स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत घर-घर और दुकान-दुकान पहुंची नगर निगम की टीम,रामबाग क्षेत्र में ठेला-रेहड़ी संचालकों को दिए दो अलग-अलग डस्टबिन रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्वच्छ सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बीच नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन न रखने वाले रेहड़ी, ठेला और दुकानदारों पर जल्द ही जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण बेहद आवश्यक है। इसके बावजूद कई दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब नगर निगम सख्त रुख अपनाते हुए उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगा। शुक्रवार को रामबाग क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। निगम की टीम ने एंटी प्लास्टिक अभियान के तहत दुकान-दुकान और ठेला-रेहड़ी संचालकों से संपर्क कर उन्हें दो अलग-अलग डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें