फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कागजों में अतिक्रमण पर कार्रवाई, सड़क पर फिर सज गई अवैध मंडियां; कलुआराम मंडी का ये है हाल

Mon, 03 Aug 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की कलुआराम मंडी और बसई क्षेत्र में अवैध मंडियों व सड़क पर अतिक्रमण रोकने के लिए गठित टीम की कार्रवाई महज एक-दो दिन तक सीमित रही, जिसके बाद फिर सड़क पर कब्जे और अवैध आढ़तें लगने लगीं।
 
विज्ञापन
कलुआराम मंडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बसई की कलुआराम मंडी में फुटकर बिक्री रोकने और बसई में सड़कों पर अतिक्रमण कर संचालित अवैध मंडियों को रोकने के लिए गठित टीम की कार्रवाई कागजों में ही सिमट कर रह गई है। मंडी में फुटकर बिक्री जारी है। सड़कों पर अवैध आढ़त भी लग रही है।
विज्ञापन


बरौली अहीर में व्यापारियों के धरने को समाप्त करने के लिए प्रशासन ने टीम गठित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। नगर निगम, मंडी समिति और पुलिस कर्मियों की पांच सदस्यीय समिति गठित की थी। जिसे दो पालियों में जाकर निरीक्षण कर कार्रवाई करनी थी। टीम एक दो दिन पहुंची। सड़कों से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद फिर से सड़कों पर अतिक्रमण कर अवैध मंडी लगने लगी हैं। वहीं कलुआराम मंडी में फुटकर बिक्री रोक लगाई गई थी। लेकिन एक भी दिन वहां कार्रवाई नहीं की गई।

बगैर फुटकर नहीं चलेगा थोक व्यापार
कलुआराम मंडी का निरीक्षण किया है। वहां की स्थिति यह है कि बिना फुटकर के थोक व्यापार नहीं चल सकेगा। इसलिए कार्रवाई नहीं जा रही है। सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए अन्य विभाग का सहयोग नहीं मिल रहा है। - अजय प्रताप , मंडी समिति सचिव
विज्ञापन


बरौली अहीर में दूसरे दिन धरना
नवीन फल एवं सब्जी मंडी बरौली अहीर में धरने पर बैठे व्यापारियों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। मंडी उपाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह ने बताया व्यापारियों ने जीवनभर की कमाई लगाकर दुकानों को खरीदा था। मंडी संचालित न होने से व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा है। धरने में विजय, अजीत सिंह, बीरी सिंह, सनी, प्रवीण बघेल, भूरी सिंह और सुंदर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें