मिस इंडिया इलीट की फाइनलिस्ट और मिस यूपी, मिस आगरा जैसे खिताब पा चुकी आगरा की अंशिका सक्सेना को मिस भारत वर्ल्ड का खिताब मिला है। दिल्ली में अमन गांधी प्रोडक्शन द्वारा आयोजित कांटेस्ट में उन्हें यह खिताब हासिल हुआ। दो सब टाइटल मिस ब्यूटीफुल हेयर और बेस्ट हाइट भी उन्हें मिले।
8 साल से माडलिंग कर रहीं अंशिका सक्सेना को इस कांटेस्ट में पाठशाला फिल्म निर्माता सरमुक्द्दीम, इटली से तिब्बत कल्चर चेयरमैन चोफेल टेमडिंग, सोशल एक्टिविस्ट श्याम गंभीर, डा. अंजलि देशपांडे ने जज किया। 12 राज्यों के प्रतिभागियों के बीच अंशिका मिस भारत वर्ल्ड बनने में सफल रहीं। वह सयाली भगत, रूपा खुरान आदि मॉडल के साथ फैशन शो में रैंप पर चल चुकी हैं।