फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में एक और थाना, देह व्यापार और भिक्षावृत्ति के मुकदमे सीधे दर्ज होंगे

Fri, 27 Nov 2020 04:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मानव तस्करी निरोधक शाखा का थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में एक और थाना खुलने जा रहा है। यह मानव तस्करी निरोधक शाखा का थाना होगा। पुलिस लाइन में इसका भवन तैयार किया गया है। इस थाने में देह व्यापार से संबंधित मुकदमे सीधे दर्ज हो सकेंगे। इसके अलावा भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी की शिकायत पर मुकदमे लिखे जाएंगे। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि नए थाना की प्रभारी निरीक्षक कमर सुल्ताना को बनाया है। यहां दस सिपाहियों को तैनात किया है। इनमें महिला सिपाही भी हैं। आगरा में मानव तस्करी, देह व्यापार, भिक्षावृत्ति के मामले अक्सर आते रहते हैं। 


जिन थानों में मामले पकड़े जाते हैं, उनमें मुकदमे दर्ज होते हैं। इन थानों में अन्य मुकदमों की विवेचनाओं का भार अधिक होता है। ऐसे में मानव तस्करी निरोधक शाखा को ही थाना का रूप दिया गया है। इसका भवन तैयार किया गया है। कंप्यूटर भी लगाए जा रहे हैं। इसे जल्द शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जिन थानों में मानव तस्करी से संबंधित मुकदमों की विवेचना की जा रही है, उनको भी इसी थाने में ट्रांसफर कराया जाएगा। इसके बाद इस थाने की टीम विवेचना करेगी। इससे पहले जिले में कमला नगर थाना खुला था। रेंज साइबर क्राइम थाना और विजिलेंस थाना भी खुल चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें