फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: वाहन का इंतजार कर रहीं महिलाओं को कंटेनर ने रौंदा, दो की मौत, तीन घायल

Fri, 27 Nov 2020 12:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
जीटी रोड पर पलटा कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र में गुरुवार की रात जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां नहर पुल गेलानाथ पर वाहन का इंतजार कर रहीं महिलाओं को कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन

 
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी 50 वर्षीय सोमवती पत्नी रामबरन, कविता पत्नी आसाराम, मलोदा देवी पत्नी सुखवीर सिंह, बन्नी देवी पत्नी मुन्नालाल और 50 वर्षीय विद्या देवी निवासी ग्राम नगला धीरज अलीपुर खेड़ा (भोगांव) गुरुवार को क्षेत्र के गांव नगला बख्ती में आयोजित विवाह समारोह में पूड़ी बेलने गई थीं। काम खत्म होने पर रात करीब साढ़े 10 बजे सभी घर जाने के लिए जीटी रोड किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं। 


यहां सभी कंटेनर की चपेट में आ गईं। सोनवती और विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई। कविता देवी, मलोदा देवी, बन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कंटेनर मौके पर ही पलट गया। मरने वाली दोनों महिलाएं भी उसके नीचे दब गईं। घटना के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को हटवाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें