आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में अज्ञात मरीज ने वक्त पर इलाज न मिलने पर तोड़ दिया। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बाद से अब तक लापरवाही से चार की मौत हो चुकी है।
इमरजेंसी में सुबह करीब 11 बजे कोई 30 साल के अज्ञात मरीज को इमरजेंसी लेकर आया। यहां उसे भर्ती कराके चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि यहां काफी देर तक डॉक्टरों ने उसे नहीं देखा। वरिष्ठ चिकित्सकों ने इसे ऐसे हाल में देखा तो उन्होंने जूनियर डाक्टरों से इलाज के लिए बोला।
उनके कहने पर इलाज दिया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही मरीज ने दम तोड़ दिया। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। जूनियर डाक्टरों की हड़ताल के बाद से ये चौथी मौत है। इससे पहले टेढ़ी बगिया निवासी मनोज कुमार की मासूम रुद्र को इमरजेंसी से भगा दिया था, जिसकी मौत हो गई थी।