आगरा के मलपुरा क्षेत्र में शिक्षामित्र ने पेड़ पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक वो आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिक्षामित्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मलपुरा के गांव जारूआ कटरा निवासी तोरन सिंह शिक्षा मित्र था। उसने 20 दिन पूर्व ही अपनी तैनाती ब्लाक जैतपुर के गांव निबोहरा से अपने गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में कराई थी। घरवालों के मुताबिक आर्थिक तंगी की वजह से वो चार पांच दिनों से परेशान था।
टहलने के लिए निकला था शिक्षामित्र
सोमवार शाम सात बजे तोरन सिंह घर से बाहर टहलने की बात कहकर निकला था। देर रात तक जब वो नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन की। इस दौरान चाचा संसार व अन्य परिजन खेत की ओर गए, तो वहां जामुन के पेड़ पर रस्सी के सहारे शिक्षामित्र का शव लटका हुआ था।