फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रिटायर्ड दरोगा के बेटे और भतीजे पर हमले में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज स्थित इंद्रा नगर में रिटायर्ड दरोगा के बेटे और भतीजे को गोली मारकर घायल करने के मामले में एक और आरोपी दयाल नगर निवासी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया। वह घटना में शामिल था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 11 जनवरी की रात को इंद्रा नगर निवासी रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र सिंह के बेटे विष्णु उर्फ राघवेंद्र और भतीजे सत्येंद्र को घर के बाहर गोली मारी गई थी। दोनों घायल हो गए थे। मामले में तीन हिस्ट्रीशीटर वीपी उर्फ विनय, शारिक अनस सहित अन्य शामिल थे। इनमें से वीपी पुराने मामले में कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया था। उसके पिता राजू, भाई छोटू, साथी अमित ठाकुर, मददगार दानिश और नवाजिश को पूर्व में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को आरोपी अमित के माैसेरे भाई प्रिंस को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर अनस और शारिक अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें