फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना आगरा से करेंगे आंदोलन का आगाज

Thu, 31 Mar 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
विज्ञापन
अन्ना हजारे - फोटो : demo
विज्ञापन
पांच साल बाद जन लोकपाल, चुनाव सुधार और ग्राम स्वराज के मुद्दों पर अन्ना हजारे देश भर में घूमने निकलेंगे। इस बार राष्ट्रीय आंदोलन की मशाल दिल्ली से नहीं, बल्कि वह आगरा से जलाएंगे। तीन अप्रैल को आंदोलन का आगाज करने के लिए अन्ना हजारे आगरा आ रहे हैं। शहीद स्मारक पर दोपहर में जनता से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

गोवर्धन होटल में राष्ट्रीय सेवा मिशन के सदस्य भंवर सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में बताया, शहीद स्मारक से समाजसेवी अन्ना हजारे का यह आंदोलन शुरू होगा जो 16 अगस्त को दिल्ली में जंतर मंतर पर जनसभा के रूप में संपन्न होगा। उनकी सभा के लिए देहात और शहर को चार जोनों में बांटकर अन्ना समर्थक लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। वार्ता में डा. वीरेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह फौजी, डा. राजवीर सिंह परिहार, नरेंद्र सिकरवार, प्रताप सिंह चाहर, महेश फौजी, सुरेंद्र यादव, संजय खिरवार आदि मौजूद रहे।
धोखा खाए अन्ना मांग रहे शपथ पत्र
आगरा। जन लोकपाल के मुद्दे पर पांच साल पहले आंदोलन करने वाले अन्ना हजारे की टीम अब बिखर चुकी है। आम आदमी पार्टी के गठन के बाद अन्ना हजारे ने अपने साथ जुड़ने वालों के लिए शपथ पत्र अनिवार्य कर दिया है, जिसमें यह लिखवाया जा रहा है कि वह अन्ना हजारे के साथ जुड़ेंगे तो किसी राजनीतिक दल से जिंदगी भर नहीं जुड़ेंगे। आगरा में करीब 220 लोग शपथ पत्र भर चुके हैं। रिश्वत न लेने, न देने का संकल्प पत्र भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें