फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 3000 मीटर की बाधा दौड़ में अंकित ने जीता रजत

विज्ञापन
किरावली एथलेटिक्स में रजत पदक जीतने के बाद अंकित फोटो स्रोत स्वयं - फोटो : credit
विज्ञापन
किरावली। अभुआपुरा निवासी अंकित पुत्र मान सिंह ने 61वीं जूनियर राज्यस्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता के अंडर-20 वर्ग की 3000 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में हुआ। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे अंकित के बड़े भाई अमित उत्तर प्रदेश पुलिस में हापुड़ जिले में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनके पिता मान सिंह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। अंकित की उपलब्धि पर राजवीर इंदौलिया, भगवान सिंह, रूप सिंह, सुरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, अरविंद इंदौलिया, होलू पहलवान, रनवीर, गज्जे इंदौलिया, मुरली इंदौलिया, अभिषेक इंदौलिया आदि ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें