फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जान जोखिम में डालकर चंबल नदी पार कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। चंबल नदी में स्टीमर संचालन बंद होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार शाम पिनाहट चंबल घाट से कुछ दूरी पर विप्रावली के नीचे दो युवक बाढ़ के दौरान ट्यूब के सहारे नदी पार करते दिखाई दिए। दोनों युवक जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

बरसात के दौरान पांटून पुल हटाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन की ओर से स्टीमर की व्यवस्था की जाती है। हालांकि, करीब दो सप्ताह से स्टीमर का संचालन बंद है। बताया गया कि अनुमति मिलने के बावजूद सेवा शुरू नहीं हो सकी है। लोगों का आरोप है कि घाट पर प्रशासन और वन विभाग की निगरानी नहीं होने से लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जल्द स्टीमर संचालन शुरू कराने और घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें