- सात जून को दोपहर 12.30 बजे साजिश के तहत कारोबारी की बेटी घर से निकल आई। उसने मां को काॅल करके कहा कि दोस्त के साथ जा रही है, आखिरी बार उससे मिलना है तो आ जाओ।
- प्रखर और शीलू जंगल में पहुंच गए। लोकेशन भेजकर अंजलि को बुला लिया।
ये भी पढ़ें - नाबालिग लड़की से शादी के लिए कातिल बना प्रखर: रईस बनकर जाल में फंसाई अंजलि की बेटी, नहीं मानी तो कर दी हत्या
- प्रखर कारोबारी की बेटी को इंस्टाग्राम पर कॉल करके निर्देश देता था, तब वह अंजलि को कॉल करके बोलती थी। पहले उनसे कहा कि चाचा को साथ लेकर आएंगी तो नहीं मिलेगी। अंजलि से वाट्सएप पर उनकी लाइव लोकेशन भी मंगवा ली, जिसे वह देखता जा रहा था।
- अंजलि जैसे ही जंगल में पहुंची, प्रखर ने दोस्त को इशारा कर दिया। प्रखर ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और दोस्त ने पेट में चाकू से वार किए। वह गिर पड़ीं। गिरने के बाद प्रखर ने गले पर चाकू से वार किए।
ये भी पढ़ें - 'छिन रहा था प्यार, नहीं था कोई रास्ता': मां के सामने टूट गया 12वीं पास कातिल, बताया- क्यों किया अंजलि का कत्ल
- अंजलि का शव मिलने के बाद पुलिस को पहले दिन ही बेटी के हावभाव से शक हो गया था। काॅल डिटेल से शक और पुख्ता हो गया।
- बेटी ने वारदात वाले दिन दोपहर को 2:20 बजे अंजलि को पहली काॅल की थी। अंतिम काॅल 3.56 बजे थी। इसके बाद अंजलि का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था।