फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय की जमीन पर भू-माफिया कर रहे कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। नगला बिहारी में सरकारी पशु चिकित्सालय पर भू-माफिया कब्जा कर रहे हैं। कब्जा रोके जाने को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों की ओर से एक प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है।
विज्ञापन

तहसील भोगांव क्षेत्र के नगला बिहारी में वर्ष 1958 में पशु चिकित्सालय की स्थापना हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि चिकित्सालय की जमीन पर नगला दीपा निवासी नामजद लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह लोग वहां निर्माण कार्य करा रहे हैं। अस्पताल में तैनात पशु चिकित्सक की भी इसमें मिलीभगत है। भू-माफिया के भय की वजह से कोई विरोध भी नहीं कर पा रहा है। शुक्रवार को ग्रामीण राजेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, सूबेदार, नंदराम, रामदास ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा है। इसमें सरकारी पशु चिकित्सालय पर हो रहे कब्जा को रोके जाने व भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें