फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में रहेगा शनि देव का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नए साल 2022 में न्याय के देवता शनि देव का दबदबा रहेगा। अंग्रेजी वर्ष का शुभारंभ जहां शनिवार से हो रहा है तो वहीं हिंदी वर्ष का शुभारंभ भी शनिवार से ही होगा। शनिदेव इस साल राजा रहेंगे। कुछ राशियों को जहां शनि की साढ़े साती व ढैय्या से राहत मिलेगी तो वहीं कुछ राशियों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। नए साल का पहला दिन 1 जनवरी शनिवार को है। इससे पहले वर्ष 2000, 2005,2011 में यह संयोग बना था। वहीं यह संयोग ही है कि नव संवत्सर 2079 का शुभारंभ 2 अप्रैल को शनिवार से हो रहा है। विक्रम संवत का नाम नलिनी होगा। संवत्सर के राजा शनिदेव होंगे तो गुरु मंत्री रहेंगे।
विज्ञापन

पंडित मुकुंद बल्लभ भट्ट बताते हैं कि वर्ष2021 में शनिदेव स्वराशि मकर में रहे, जिसकी वजह से धनु, मकर और कुंभ राशियों पर शनि की साढ़े साती चल रही है, जबकि मिथुन और तुला पर ढैय्या चल रही है। जिससे इन राशियों के लोगों के लोगों के लिए वर्ष 2021 काफी उथल पुथल भरा रहा। वर्ष 2022 में 29 अप्रैल को शनिदेव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे धनु राशि को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जबकि मीन राशि पर साढे़ साती शुरू हो जाएगी। वहीं मिथुन व तुला राशि से ढैय्या खत्म हो जाएगी तो वहीं वृश्चिक राशि पर ढैय्या शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें