फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पशुओं से क्रूरता...ग्रामीणों ने घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, एक मरा; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sun, 26 Jan 2025 12:02 AM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आरोप है कि दो घायल व अन्य मवेशियों को गो-तस्कर को बेचा गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मवेशियों को पीटते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद के थाना डौकी क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने से एक मवेशी मर गया। दो घायल हो गए। घायलों को गो-तस्कर के हाथ बेच देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले में थाना डौकी में छह नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष राम धाकरे निवासी कुंडौल ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी की शाम करीब चार बजे नरेंद्र सिंह निवासी बगदा बरौली गुर्जर, अनेक सिंह, प्रताप सिंह, रघुवीर, राजेंद्र सिंह, भूप सिंह सभी निवासी हौद बरौली थाना डौकी ने चार-पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर छुट्टा मवेशियों को रस्सों से बांध लिया।

बेरहमी से उनकी पिटाई की। जिससे एक मवेशी मर गया, दो घायल हो गए। घायल और पकड़े गए अन्य मवेशियों को गो-तस्कर को बेच दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें