कार्यवाहक थाना प्रभारी उदित नयन सिंह ने जल चौकी के कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया। इस पर जल चौकी के कर्मचारी मोटर बोट लेकर पहुंच गए। एसआई सेंसर पाल ढाका, मुख्य आरक्षी संजय कुमार और आरक्षी भानवेंद्र सिंह अपनी जान की परवाह किए बिना यमुना में कूदे। मोटर बोट की मदद से युवक को बाहर निकाल लिया। युवक को किनारे पर लेकर आए। इसके बाद पूछताछ की। इससे पहले ही कर्मचारी कई लोगों की जान बचा चुके हैं।
बैग ने किया टायर का काम, तेज बहाव में बहने लगा युवक
पुलिस के मुताबिक, युवक ने अपना नाम गौरव गुप्ता (20) पुत्र रामेश्वर गुप्ता बताया। वह गल्ला मंडी, थाना ट्रांस यमुना का रहने वाला है। उसने बताया कि वह घर से नाराज होकर निकल आया था। उसने आत्महत्या करने के बारे में सोचा। हाथी घाट पुल से यमुना में कूद गया। उम्र लगभग 20 वर्ष है। उसे थाना ताजगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि युवक आत्महत्या करना चाहता था। वह घर से बैग लेकर निकला था। बैग पीठ पर टांग लिया। पानी में कूदने पर बैग ने टायर की तरह काम किया। वह पानी में बहने लगा। करीब दो किलोमीटर तक ताजमहल के पास पानी अधिक है। इसमें डूब भी सकता था। मगर मोटर बोट से पहुंचे संजय कुमार सहित अन्य ने उन्हें बचा लिया।
">http://