फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर से नाराज होकर निकला युवक यमुना में कूदा...दो किमी तक बहा, सिपाही ने बचाई जान; देखें वीडियो

Wed, 13 Aug 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिसकर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना यमुना में कूदे। मोटर बोट की मदद से युवक को बाहर निकाल लिया। युवक को किनारे पर लेकर आए। इसके बाद पूछताछ की।
विज्ञापन
युवक को बचाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में घरवालों से नाराज होकर निकले युवक ने मंगलवार रात को यमुना में छलांग लगा दी। मगर पीठ पर टंगे बैग की वजह से पानी में नहीं डूबा। तेज बहाव से बहता हुआ दो किमी दूर दशहरा घाट तक पहुंच गया। जल चाैकी पर तैनात पुलिसकर्मी सतर्क थे। मोटर बोट से मुख्य आरक्षी संजय कुमार पहुंच गए। उन्होंने पानी में कूदकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। हाथी घाट पुल से युवक नदी में कूदा था। मगर पानी का बहाव तेज था। वह आगे की तरफ बह रहा था। थाना ताज सुरक्षा पुलिस के टावर नंबर 3 पर सुरक्षा निगरानी में तैनात जवानों ने उसे देख लिया। आवाज सुनकर टाॅर्च से देख लिया। इसकी सूचना थाना ताज सुरक्षा पुलिस को दी गई।
 

कार्यवाहक थाना प्रभारी उदित नयन सिंह ने जल चौकी के कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया। इस पर जल चौकी के कर्मचारी मोटर बोट लेकर पहुंच गए। एसआई सेंसर पाल ढाका, मुख्य आरक्षी संजय कुमार और आरक्षी भानवेंद्र सिंह अपनी जान की परवाह किए बिना यमुना में कूदे। मोटर बोट की मदद से युवक को बाहर निकाल लिया। युवक को किनारे पर लेकर आए। इसके बाद पूछताछ की। इससे पहले ही कर्मचारी कई लोगों की जान बचा चुके हैं।

 
विज्ञापन

बैग ने किया टायर का काम, तेज बहाव में बहने लगा युवक
पुलिस के मुताबिक, युवक ने अपना नाम गौरव गुप्ता (20) पुत्र रामेश्वर गुप्ता बताया। वह गल्ला मंडी, थाना ट्रांस यमुना का रहने वाला है। उसने बताया कि वह घर से नाराज होकर निकल आया था। उसने आत्महत्या करने के बारे में सोचा। हाथी घाट पुल से यमुना में कूद गया। उम्र लगभग 20 वर्ष है। उसे थाना ताजगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि युवक आत्महत्या करना चाहता था। वह घर से बैग लेकर निकला था। बैग पीठ पर टांग लिया। पानी में कूदने पर बैग ने टायर की तरह काम किया। वह पानी में बहने लगा। करीब दो किलोमीटर तक ताजमहल के पास पानी अधिक है। इसमें डूब भी सकता था। मगर मोटर बोट से पहुंचे संजय कुमार सहित अन्य ने उन्हें बचा लिया।

">http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें