फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी चले जाने से गुस्साए शख्स ने एक युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पत्नी, प्रेमी के साथ चली गई तो कुरावली निवासी युवक ने गांव के ही एक अन्य युवक को पीट दिया। क्योंकि उसने उसकी पत्नी को जाते हुए देखा था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पत्नी शुक्रवार शाम अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति जब घर लौटा तो पत्नी को घर पर न देख गांव में तलाश की। इस दौरान ग्रामीणों से जानकारी ली तो बताया कि गांव के रहने वाले आशाराम ने उसकी पत्नी को जाते हुए देखा है।
इसके बाद शख्स ने युवक के घर जाकर जानकारी ली। पत्नी के बारे में पूछा तो आशाराम ने देखने की बात कबूल की। इस पर शख्स ने कहा कि इस बात की जानकारी उसे क्यों नहीं दी। आशाराम ने कहा इसकी उसने जरूरत नहीं समझी। बस इसी बात पर शख्स ने आशाराम को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उसका हाथ टूट गया। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें