बेवर। चेकिंग के दौरान शनिवार को बस स्टैंड परिसर में खड़ी करवाई गई बस देर रात कोई युवक ले गया। इसकी सूचना वहां तैनात पीआरडी जवान ने थाने में दी है। थाना पुलिस बस व उसे ले जाने वाले की तलाश कर रही है।
शनिवार को यात्री कर अधिकारी ने चेकिंग के दौरान एक मिनी बस को अनियमितता पाए जाने पर चालान कर बस स्टैंड में खड़ा करा दिया था। बेवर डिपो में गाड़ी की चाबी और चालान रसीद को जमा करा दिया था। रात के समय कोई व्यक्ति बस स्टैंड आया और बस को बिना चाबी के ही स्टार्ट कर ले गया। वहां ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान रामविलास जब तक कुछ समझ पाता। बस परिसर से जा चुकी थी।
उसने तुरंत ही डिपो में जाकर देखा तो वहां चाबी और रसीद रखी हुई थी। बस को इस तरह से ले जाने वाले व्यक्ति के बारे में उसने रोडवेज कार्यालय में मौजूद अधिकारियों को जानकारी दी। साथ ही थाने में भी सूचना दी। बस जनपद फर्रुखाबाद की बताई गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक बस व उसे ले जाने वाले व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बस और उसे ले जाने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
आशुतोष यादव, सीओ