फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की पिटाई से गुस्साए चाचा ने स्कूल पहुंचकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। स्कूल प्रबंधक द्वारा छात्र की पिटाई से गुस्साए उसके चाचा ने दो अन्य लोगों के साथ स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें स्कूल प्रबंधक समेत दोनों तरफ के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कस्बा स्थित शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गांव अर्जुनपुरा निवासी 15 वर्षीय किशोर कक्षा 9 का छात्र है। शनिवार को छात्र ने स्कूल मे लगे बिजली के बोर्ड को तोड़ दिया था। जिसकी शिकायत किसी ने स्कूल प्रबंधक रणवीर भदौरिया से कर दी। आरोप है कि इस पर प्रबंधक ने छात्र को एक थप्पड़ मार दिया था। जिससे छात्र के कान में चोट लग गई थी। स्कूल प्रबंधक ने उसका इलाज भी कराया था। इसी मामले में मंगलवार की शाम करीब 6 बजे छात्र का चाचा रामकुमार दो अन्य लोगों के साथ स्कूल पहुंच गया। जहां स्कूल प्रबंधक से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते इनके बीच मारपीट हो गई। इससे प्रबंधक रणवीर भदौरिया, उनका पुत्र आनंद (20) अमरीश (21) और दूसरे पक्ष के रामकुमार घायल हो गया।
एसओ पिनाहट कुलदीप कुमार ने बताया दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पर भर्ती कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें