फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में कारोबारी, आंदोलन की तैयारी

Tue, 20 Oct 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज थाने के पास व्यस्ततम बाजार में सरेआम हुए लूटकांड से व्यापारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सोमवार को शाहगंज क्षेत्र के बाजार बंद रखे गए। मौका ए वारदात पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया। व्यापारी नेताओं ने दुकानदारों से संपर्क कर बड़े आंदोलन की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहगंज में सोमवार को साप्ताहिक बंदी होती है, लेकिन नवरात्र के चलते बंदी के दिन भी अधिकांश दुकानें खोली जाती हैं। वारदात का ही असर था जो इक्का-दुक्का दुकान छोड़कर पूरा बाजार बंद रहा। सराफ की तो एक भी दुकान नहीं खुली।
उधर, मौका ए वारदात पर एकत्र हुए व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। संजय अग्रवाल, सुनील कर्मचंदानी, इंद्रपाल सिंह वाधवा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, आगरा ज्वेलर्स एसोसिएशन ने घटना पर आक्रोश जताते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश हेमदेव ने कहा कि फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। ग्राहकों और ज्वेलर्स की सुरक्षा के लिए एमजी रोड पर अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जाए। एसोसिएशन ने एसपी सिटी से घटना के अपराधियों की गिरफ्तारी और पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में अरुण प्रकाश, विजय गुप्ता, मधुकर कक्कड़, रमेश वर्मा, नवीन जाडिया, मनीष बंसल, सुमित जैन, विनय परसवानी और अजय अवागढ़ मौजूद रहे। आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापारी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
त्योहारी सीजन ने बढ़ाई टेंशन
आगरा। लूटकांड के बाद व्यापारियों को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि घटना का असर बिक्री पर न पड़ जाए। अगर डर के चलते ग्राहक कम आए तो भारी नुकसान हो सकता है। व्यापारियों ने त्योहारी सीजन के लिए सामान खरीद रखा है। पुलिस ने बाजारों में सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं कर रखे हैं।
बिगड़ती कानून व्यवस्था की निंदा
आगरा। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के प्रतिनिधि व महानगर महामंत्री अनिल चौधरी ने कहा कि सपा शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। व्यापारियों से खुलेआम लूट हो रही है। उन्होंने सराफ व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना की निंदा की है। मंत्री प्रवक्ता शरद चौहान ने अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें