फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hungama: बिजली कटौती से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, धरने पर बैठते ही छूटे अधिकारियों के पसीने 

Mon, 16 May 2022 04:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बिजली कटौती से परेशान महिलाओं ने बिजली फीडर पर जमकर हंगामा किया। एक्सईएन के न मिलने पर सभी महिलाएं फीडर के अंदर घुस गईं। इस दौराना नारेबाजी करते हुए वे धरने पर बैठ गईं। हंगामे और धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गए। मौके पर पहुंचे जेई से आश्वासन मिलने के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
बिजली कटौती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में बिजली की किल्लत से त्रस्त आवास विकास कॉलोनी के महिला-पुरुषों ने कालोनी में स्थित फीडर पर हंगामा किया। छुट्टी होने के कारण एक्सईएन मौजूद नहीं मिले तो महिलाएं फीडर के अंदर घुस गईं। महिलाओं ने फीडर पर मौजूद एसएसओ पर पूरे शहर की बिजली बंद करने के लिए दबाव बनाया। धरने देने के साथ नारेबाजी की। एसएसओ ने पुलिस को सूचना दे दी। जेई ने पहुंचकर ट्रांसफारमर बदलने का आश्वासन दिया तभी महिलाएं मानीं। 

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी में देर रात ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे पूरा क्षेत्र अंधकार में डूब गया। रातभर बिजली न मिलने से लोग व्याकुल थे। सुबह पेयजल समस्या खड़ी हो गई। गर्मी से नन्हें-मुन्ने बच्चे भी परेशान थे। जिससे आक्रोशित महिला और पुरुष एकत्रित होकर सोमवार को अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंचे, लेकिन छुट्टी होने के कारण अधिकारी नहीं मिले। इसके बाद सभी महिलाएं एकत्रित होकर हंगामा करते हुए फीडर में घुस गईं। 

यहां मौजूद एसएसओ जनवेद सिंह ने महिलाओं को समझाया, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। इस दौरान एसएसओ ने 112 नंबर पर फोन कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोन पर जेई को बुलाया गया। जेई के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं।

ये  कहना है लोगों का 

स्थानीय निवासी विनोद गुप्ता ने बताया कि विगत एक माह से बिजली व्यव्यस्था पूरी तरह से भंग है। बिजली के डबल फेस आने से हजारों की कीमत के बिजली उपकरण फुंक जाते हैं तो कभी बहुत कम वोल्टेज आते हैं। इससे लोग परेशान हैं। जेई राजेश पाल ध्यान नहीं देते हैं। महिलाओं ने दूसरे जेई की तैनाती की मांग की है। विद्युत कार्यालय पहुंचने वालों में मीनू गुप्ता, शिल्पी, शशी, बेबी यादव, भारती, कल्पना, दीपा, शारदा, गीता, सादना, सरोज आदि महिलाओं सहित पुरुष भी शामिल थे।

 
विज्ञापन

बदलवाया जा रहा ट्रांसफार्म 

अधिशाषी अभियंता हाकिम सिंह  ने बताया कि खराब विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलवाया जा रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों को पहले ही बता दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी महिलाओं ने हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें