फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के फोटो से छेड़छाड़ से भाजपाइयों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। सोशल मीडिया पर दो युवकों ने मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट कर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ गलत ढंग से जोड़ दिया। फेसबुक पर फोटो वायरल होने के बाद भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मंडल अध्यक्ष के साथ थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा निवासी जगतपुर ने थाने में तहरीर दी है। कहा कि दो अक्तूबर को गांव नगला हरकेशी निवासी दो युवकों ने अपनी फेसबुक आईडी पर सूबे के मुखिया काफोटो गलत ढंग से पेश किया है। फोटो को एडिट कर युवकों ने मुख्यमंत्री को पूर्व मुख्यमंत्री के पैरों के पास बैठा दिखाया है। इसके चलते भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त है। यह प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही एक संत का भी अपमान है। युवकों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। थानाध्यक्ष विदेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी साइबर सेल को दी गई है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें