फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी के इन पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास को मौका; बिना परीक्षा होगा चयन

Wed, 01 Jul 2026 02:42 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 708 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। 12वीं पास महिलाएं 20 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं और चयन बिना लिखित परीक्षा, केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र का फोटो। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजनाओं में मानदेय आधारित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इन पदों के लिए केवल 12वीं पास महिला अभ्यर्थी 20 जुलाई रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं -  UP: 99 साल की उपलब्धियों का होगा सम्मान, आगरा विश्वविद्यालय में भव्य समारोह; यहां हो रहा आयोजन
 

जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 386 और सहायिका के 322 पदों सहित कुल 708 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) या इसके समकक्ष निर्धारित की गई है। आवेदिका की उम्र एक जनवरी, 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में किसी भी वर्ग को कोई अतिरिक्त छूट नहीं मिलेगी।

ये भी पढे़ं -  UP: स्वयं भगवान परशुराम ने की स्थापना, दुर्लभ हैं दो शिवलिंग के दर्शन; इस शिवालय का होगा कायाकल्प

 

अभ्यर्थियों का चयन इंटरमीडिएट से लेकर परास्नातक तक की शैक्षिक योग्यता के आधार पर बनी मेरिट से होगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा अथवा साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा। आवेदिका को रिक्त पद वाले संबंधित वार्ड (शहरी) या ग्राम सभा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

ये भी पढे़ं -  छुट्टियां हुईं खत्म: आज से नियमित समय पर शुरू होंगी अदालतें, बदल दिया गया कोर्ट खुलने का समय

 
विज्ञापन

आवेदन केवल विभागीय वेबसाइट upaganwadibharti.in पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन फॉर्म किसी भी दशा में मान्य नहीं होंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कुल 6000 रुपये और सहायिका को कुल 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि भी देय होगी। विधवा, तलाकशुदा और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को चयन में वरीयता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए संजय प्लेस स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढे़ं -  बीईओ ने गजब कर डाला: ऐसी शिक्षिका जिसने नौ महीने तक नहीं देखी स्कूल की सूरत, फिर भी मिला वेतन; अब गिरी गाज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें