फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आषाढ़ मास हुआ शुरू: 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र, 25 से चातुर्मास; जानें पूरे महीने के प्रमुख पर्व

Wed, 01 Jul 2026 01:00 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आषाढ़ मास के शुभारंभ के साथ सनातन धर्म के कई प्रमुख धार्मिक पर्वों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस माह 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र, 25 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास और 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी।
विज्ञापन
आषाढ़ माह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू पंचांग के अनुसार मंगलवार से आषाढ़ मास का शुभारंभ हो गया है। सनातन धर्म में इस महीने को भगवान श्रीहरि विष्णु, भगवान शिव और गुरु की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसी महीने वर्षा ऋतु का आगमन होता है और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, जप, तप तथा धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसों की पांच वजह, इन बातों का रखें ध्यान; हर दिन हो रहीं दो की मौत
 

ज्योतिषाचार्य पंडित वेदप्रकाश प्रचेता बताते हैं कि आषाढ़ मास में 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र प्रारंभ होंगे। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के गुप्त स्वरूपों की साधना का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ भगवान श्रीहरि विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाएंगे और चातुर्मास का शुभारंभ होगा। चातुर्मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, जबकि पूजा-पाठ, व्रत, दान और सत्संग का विशेष महत्व रहता है।

ये भी पढ़ें -  UP: इस विश्वविद्यालय ने देश को दिए तीन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, बेहद खास है इतिहास; ऐसा रहा 100 साल का सफर

 

इसी माह भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, आषाढ़ अमावस्या और गुरु पूर्णिमा जैसे प्रमुख धार्मिक पर्व भी मनाए जाएंगे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु अपने गुरु का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ मास में पूजा-पाठ, मंत्र जाप और भगवान विष्णु तथा शिव की आराधना करने से कई गुना अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। 

ये भी पढ़ें -  UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर बंपर भर्ती, 12वीं पास को मौका; बिना परीक्षा होगा चयन


 
विज्ञापन

आषाढ़ मास के प्रमुख पर्व
14 जुलाई – आषाढ़ अमावस्या

15 जुलाई – गुप्त नवरात्र प्रारंभ
16 जुलाई – भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

25 जुलाई – देवशयनी एकादशी, चातुर्मास प्रारंभ
29 जुलाई – गुरु पूर्णिमा एवं आषाढ़ पूर्णिमा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें