फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनामिका प्रकरण: मास्टरमाइंड का भाई गिरफ्तार, नाम से लेकर डिग्री तक फर्जी, कई और खुलासे

Fri, 12 Jun 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • मास्टरमाइंड राज निकला पुष्पेंद्र, गिरफ्तार भाई ने बताया असली नाम
  • फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का सरगना है पुष्पेंद्र, कई जिलों से जुड़े हैं तार
विज्ञापन
फर्जीवाड़े में गिरफ्तार युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनामिका शुक्ला प्रकरण में कासगंज पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले मास्टरमाइंड के भाई को गिरफ्तार किया है। यह भी फर्जी नाम से शिक्षक पद पर नौकरी कर रहा है। इसकी गिरफ्तारी मैनपुरी से हुई है। गुरुवार को पुलिस उसे सोरों कोतवाली लेकर आई। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 

 

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फरीदपुर में अनामिका शुक्ला के नाम से पढ़ा रही फर्रुखाबाद की सुप्रिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने मैनपुरी निवासी राज और अमरकांत के नाम बताए। राज ने उसको अनामिका के दस्तावेज डेढ़ लाख रुपये में बेचे थे। 

विज्ञापन





कैसे सुप्रिया बन गई अनामिका शुक्ला, 'नाम' को लेकर हुआ एक और बड़ा खुलासा 

मास्टरमाइंड शिक्षक है, लेकिन उसकी कोई फोटो आदि न होने से पहचान नहीं हो पा रही है। उसकी तलाश में कासगंज पुलिस मैनपुरी में डेरा डाले हुए है। इस बीच पुलिस ने उसके भाई जसवंत को गिरफ्तार किया है। तब पता चला है कि राज का असली नाम पु्ष्पेंद्र है और फर्जीवाड़े के तार बेसिक शिक्षा विभाग तक जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंत के दस्तावेज भी फर्जी

मास्टरमाइंड राज का भाई - फोटो : अमर उजाला
आरोपी जसवंत से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि वो कन्नौज जनपद के एक स्कूल में विभव नाम से नौकरी कर रहा है। जसवंत बीए सेकंड ईयर तक पढ़ा हुआ है। उसने भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाई है। वर्तमान में वो प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में कार्य कर रहा था। 

पूछताछ में यह भी पता चला है कि राज का असली नाम पुष्पेंद्र है। इसे नीतू और गुरुजी नाम से लोग जानते हैं। पुष्पेंद्र का संगठित गिरोह है, जो फर्जी डिग्रियों के आधार पर लोगों को शिक्षक की नौकरी दिलाता था। ये गिरोह प्रदेश के कई जिलों में फर्जी शिक्षकों को तैनाती दिला चुका है। 

पुष्पेंद्र कहां है, इसके बारे में अभी तक पुलिस को जानकारी नहीं मिली है। पुलिस उसके भाई जसवंत से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।  

अनामिका प्रकरण: फर्जी नाम के सहारे पुलिस को चकमा दे रहा है मास्टरमाइंड, गोंडा तक जुड़े तार
 

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि जसवंत और उसका मास्टरमाइंड भाई संगठित गिरोह चलाते हैं। ये मोटी रकम लेकर फर्जी प्रमाणपत्रों पर शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाते हैं। पुलिस तलाश कर रही है। मास्टरमाइंड को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें