फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौआ के हमला में एक वृद्ध हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। शनिवार की शाम गांव मौजेपुर हविलिया में भागवत कथा के दौरान पास ही लड़ रहे दो कौआ को वहां बैठे वृद्ध ने हटाने का प्रयास किया तो कौए उन पर हमलावर हो गए। वृद्ध के सिर में चोंच मारकर घायल कर दिया। वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मौजेपुर हविलिया में भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। शनिवार की शाम करीब पांच बजे 80 वर्षीय बालिस्टर सिंह घर के बाहर बैठे हुए कथा सुन रहे थे। अचानक दो कौआ लड़ते हुए उनके ऊपर आ गिरे। अचानक कौआ ऊपर गिरते ही वृद्ध घबरा गए और झगड़ रहे दोनों कौआ को अलग करने का प्रयास किया तो कौआ उग्र होकर उन पर हमलावर हो गए। वृद्ध जब तक कुछ समझ पाते, कौआ ने उनके सिर पर चोंच से एक के बाद एक कई बार किए, जिससे बालिस्टर सिंह लहूलुहान हो गए। चीख पुकार सुनकर परिजन आ गए और कौआ को वहां से भगाया। वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कौआ के हमले की इस घटना के बाद लोगों में चर्चाएं हैं।
हमला करने वाले कौआ की हुई मौत
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की शाम भागवत कथा में काकभुशुंडजी का अध्याय चल रहा था। दूसरी ओर दो कौआ झगड़ रहे थे। लड़ते हुए दोनों वृद्ध के ऊपर जा गिरे। एक कौआ लड़ाई के दौरान घायल हो गया था। संभवत: इसी वजह से उग्र होकर उसने वृद्ध पर हमला कर दिया। हमला करने वाला कौआ की भी कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें